उत्तराखण्ड

समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिक दिवस’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आज का दिन हमारे उन सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की प्रतिभा को समर्पित है, जिन्होंने अपनी मेहनत से भारत को तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक पटल पर गौरवान्वित किया है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिक दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारत को आधुनिक, विकसित एवं सशक्त बनाने में जुटे सभी वैज्ञानिकों व इंजीनियरों को ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज ही के दिन साल 1998 में भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर दुनिया को लोहा मानने पर मजबूर कर दिया था।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आज का दिन हमारे उन सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की प्रतिभा को समर्पित है, जिन्होंने अपनी मेहनत से भारत को तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक पटल पर गौरवान्वित किया है। नवाचार एवं स्वदेशी सामर्थ्य ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की पहचान हैं।

Related Articles

Back to top button