जनसंघ के संस्थापक सदस्य सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर वंशिका सोनकर ने दी श्रद्धांजलि
भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- जनसंघ के संस्थापक सदस्य, कुशल संगठन शिल्पी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय सुंदर सिंह भंडारी जी की सादगी, अनुशासन और वैचारिक प्रतिबद्धता उनके व्यक्तित्व की विशिष्ट पहचान थी।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ के संस्थापक सदस्य सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- जनसंघ के संस्थापक सदस्य, कुशल संगठन शिल्पी व भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय सुंदर सिंह भंडारी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन। राष्ट्र सेवा के प्रति भंडारी जी का अटूट समर्पण, वैचारिक अडिगता और संगठन को सींचने में दिया गया अमूल्य योगदान हम सभी के लिए सदैव एक मार्गदर्शक प्रेरणा पुंज बना रहेगा।

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- जनसंघ के संस्थापक सदस्य, कुशल संगठन शिल्पी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय सुंदर सिंह भंडारी जी की सादगी, अनुशासन और वैचारिक प्रतिबद्धता उनके व्यक्तित्व की विशिष्ट पहचान थी। जनसंघ से लेकर भाजपा तक उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने तथा राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका आदर्शमय जीवन और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।



