उत्तराखण्ड

भारत के प्रथम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारत के प्रथम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ जी के शौर्य, रणनीतिक दूरदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा की गौरवगाथा मातृभूमि की सेवा की प्रेरणा देती है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारत के प्रथम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- असाधारण सैन्य नेतृत्व, अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण के प्रतीक, ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित भारत के प्रथम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारत के प्रथम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ जी के शौर्य, रणनीतिक दूरदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा की गौरवगाथा आज भी प्रत्येक देशवासी को राष्ट्र प्रथम की भावना, अनुशासन और मातृभूमि की सेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

Related Articles

Back to top button