राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : डॉ. अभिनव कपूर
शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज ने शिक्षा, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते हुए समाज में समानता एवं सम्मान की नई चेतना का संचार किया।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान समाज सुधारक, सामाजिक न्याय के अग्रदूत और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग संवाहक राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन!

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज ने शिक्षा, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते हुए समाज में समानता एवं सम्मान की नई चेतना का संचार किया। उनके प्रगतिशील विचार और लोकहितकारी नीतियां आज भी एक समतामूलक एवं सशक्त समाज के निर्माण की प्रेरणा देती हैं।




