अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर जनसेवी वंशिका सोनकर ने दिया विशेष संदेश
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- नशा केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि उसके परिवार, समाज और राज्य की उन्नति में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करता है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस’ के अवसर पर जागरूकता हेतु विशेष सन्देश दिया है।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- “नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें”। नशे से दूरी अपनाएं, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य बनाएं। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर आइए, नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें और युवाओं को स्वस्थ, जागरूक एवं सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करें।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- नशा केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि उसके परिवार, समाज और राज्य की उन्नति में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। आइए, अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर हम सभी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज में व्यापक जन जागरूकता फैलाने एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लें।



