उत्तराखण्ड

आनंदी गोपाल जोशी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, आनंदी गोपाल जोशी ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जिस साहस और संकल्प के साथ ज्ञान का मार्ग चुना, वह आज भी हर बेटी को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देता है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, भारत की पहली महिला डॉक्टर एवं शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत आनंदी गोपाल जोशी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि व कोटि-कोटि नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, आनंदी गोपाल जोशी ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जिस साहस और संकल्प के साथ ज्ञान का मार्ग चुना, वह आज भी हर बेटी को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देता है। उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और नारी सशक्तिकरण का अमिट प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button