उत्तराखण्ड

पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- जनसेवा, संगठन सशक्तिकरण और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु गोपीनाथ मुंडे जी का समर्पित योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपी नाथ मुंडे की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- जनसेवा, संगठन सशक्तिकरण और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे जी का समर्पित योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Related Articles

Back to top button