उत्तराखण्ड

आप सभी को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने सभी से अपील करते हुए कहा कि स्वयं भी पौधारोपण करें व अन्य लोगों को भी इस कार्य के लिए जागरूक करें।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर आइये, संकल्प लें कि धरती मां को हम सदा हरित व स्वच्छ रखेंगे।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि हर साल 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य यही है कि अधिक से अधिक लोगों को प्रकृति से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरुक किया जा सके और इसके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि स्वयं भी पौधारोपण करें व अन्य लोगों को भी इस कार्य के लिए जागरूक करें।

Related Articles

Back to top button