समस्त माताओं-बहनों को ‘महिला समानता दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आइए, महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और समान अवसरों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करें।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘महिला समानता दिवस’ के अवसर पर देश की सभी महिलाओं और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सभी देशवासियों एवं समस्त माताओं-बहनों को समान अधिकार, समान अवसर और सम्मान के संकल्प को समर्पित ‘महिला समानता दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- नारी शक्ति हमारे समाज और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला है। महिला समानता दिवस के अवसर पर मातृशक्ति के सम्मान, साहस, समानता, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को समर्पित इस पावन दिवस पर आइए, महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और समान अवसरों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करें। महिला समानता दिवस पर समस्त मातृशक्ति को कोटि-कोटि नमन।




