उत्तराखण्डधर्म-संस्कृतिविविध

भौम प्रदोष व्रत एव मंगला गौरी व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

समाजसेवी वंशिका सोनकर ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि 'भौम प्रदोष व्रत' एवं 'मंगला गौरी व्रत' के पावन अवसर पर देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती आप सभी पर अपनी कृपा बरसाएं, यही मंगल कामना है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘भौम प्रदोष व्रत’ एव ‘मंगला गौरी व्रत’ के पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं एवं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- आप सभी श्रद्धालुओं एवं समस्त देशवासियों को ‘भौम प्रदोष व्रत’ एव ‘मंगला गौरी व्रत’ के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। भौम प्रदोष व्रत और मंगला गौरी व्रत का एक ही दिन पड़ना शिव-शक्ति की आराधना का एक अत्यंत दुर्लभ और पवित्र संयोग है।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने भौम प्रदोष व्रत एवं मंगला गौरी व्रत का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत यदि मंगलवार के दिन पड़े, तो उसे ‘भौम प्रदोष व्रत’ कहते हैं। इस दिन शिव जी की पूजा की जाती है। वहीं सावन या भाद्रपद मास के मंगलवार को माता पार्वती (गौरी) के निमित्त मंगला गौरी व्रत रखा जाता है, ये व्रत  सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन व्रत रखने से अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और मंगल दोष के निवारण का आशीर्वाद मिलता है।

समाजसेवी वंशिका सोनकर ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ‘भौम प्रदोष व्रत’ एवं ‘मंगला गौरी व्रत’ के पावन अवसर पर देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती आप सभी पर अपनी कृपा बरसाएं, यही मंगल कामना है।

Related Articles

Back to top button