उत्तराखण्ड

रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई : वंशिका सोनकर

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर विधायक उमेश शर्मा को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों, प्रभु श्री राम जी से यही प्रार्थना करती हूं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उमेश शर्मा (काऊ भाई) के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में युवा भाजपा नेत्री एवं नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- रायपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता माननीय श्री उमेश शर्मा जी (काऊ भाई) को जन्मदिन के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों, प्रभु श्री राम जी से यही प्रार्थना करती हूं।

Related Articles

Back to top button