राजनीति

भुवन कापड़ी ने यूकेएसएसएससी की भर्तियों में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

देहरादून: कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने यूकेएसएसएससी की भर्तियों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है I विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी को हराने वाले कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि भर्तियों में धांधली के सुबूत है। लेकिन सरकार सुन ही नही रही है।

उन्होंने आयोग के सचिव पर आरोप लगाए। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की भर्तियों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए विपक्ष ने सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही भर्तियों में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए विधायकों की समिति गठित करने की मांग की गई। 

गुरुवार को कांग्रेस विधायकों ने विधनसभा भवन के गेट पर भर्तियों में भारी भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाते हुए धरना दिया और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बेरोजगार युवकों को नौकर देने के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।  

सदन में प्रस्तुत किए गये तीनो विधेयक पास

1 उत्तराखंड उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश ओर भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 संशोधन विधेयक 2022 किया गया पास,
2 उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा, अग्नि निवारण ओर अग्नि सुरक्षा संसोधन विधेयक 2022 हुआ पास,
3 लघु,  सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम मंत्री,  उत्तराखंड उधम एकल खिड़की सुगमता ओर अनुज्ञापन संशोधन विधेयक 2022 हुआ पास, 

Related Articles

Back to top button