समस्त देशवासियों को ‘अपरा एकादशी’ की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर
जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- यह पवित्र एकादशी हमारे अंतर्मन को निर्मल बनाए, धर्म एवं हमें सदाचार के पथ पर चलने की शक्ति दे, तथा समस्त जगत में प्रेम, करुणा और सद्भाव का संचार करे।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘अपरा एकादशी’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- ‘अपरा एकादशी’ के पावन एवं पुण्यमयी अवसर पर भगवान श्रीहरि विष्णु के चरणों में विनम्र प्रणाम एवं आप सभी को अपरा एकादशी की मंगलमयी शुभकामनाएँ। भगवान श्रीहरि विष्णु जी से प्रार्थना है कि प्रभु की दिव्य कृपा समस्त मानवता के जीवन में श्रद्धा, भक्ति, सुख, शांति एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रकाश फैलाए।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- यह पवित्र एकादशी हमारे अंतर्मन को निर्मल बनाए, धर्म एवं हमें सदाचार के पथ पर चलने की शक्ति दे, तथा समस्त जगत में प्रेम, करुणा और सद्भाव का संचार करे। भगवान श्री हरि विष्णु जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही कामना है।




