उत्तराखण्ड

आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन: डॉ. अभिनव कपूर

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी की साहित्य साधना व चिंतन आज भी पथ प्रदर्शक है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने आधुनिक युग के महान निबंधकार व उपन्यासकार आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आधुनिक युग के महान निबंधकार, उपन्यासकार व उत्कृष्ट समालोचक, पद्मभूषण से सम्मानित साहित्यकार आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी की साहित्य साधना व चिंतन आज भी पथ प्रदर्शक है। हिंदी साहित्य को गहराई, गरिमा और जनसंवाद की शक्ति देने वाले द्विवेदी जी का योगदान अमूल्य है। सरल हिंदी के प्रबल समर्थक, महान साहित्यकार एवं पद्मभूषण से सम्मानित आचार्य हज़ारी प्रसाद द्विवेदी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

Related Articles

Back to top button