उत्तराखण्डराजनीति

युवा कांग्रेस नेता आकाश आज़ाद ने पुलिस की कार्रवाई पर जताया रोष, कही ये बात

युवा कांग्रेस नेता आकाश आज़ाद ने कहा, हम पुलिस के साथ हैं, लेकिन यह भी जरूरी है कि कार्रवाई करते समय संवैधानिक मर्यादाओं और व्यक्तिगत अधिकारों का संतुलन बना रहे।

देहरादून। जनपद देहरादून के पछवादून क्षेत्र में छात्रों के हॉस्टल और निजी कमरों में जाकर पुलिसकर्मियों द्वारा तलाशी लेने और वीडियोग्राफी करने की घटना पर उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश आजाद ने रोष जताया है। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है।

युवा कांग्रेस नेता आकाश आज़ाद ने इस घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा छात्रों के हॉस्टल और निजी कमरों में जाकर तलाशी लेना और वीडियोग्राफी करना, खासकर बिना स्पष्ट कानूनी प्रक्रिया के, किसी व्यक्ति के जीवन पर गंभीर असर डाल सकता है, विशेषकर छात्र-छात्राओं के लिए।

आकाश आज़ाद ने कहा, भारत का संविधान (अनुच्छेद 21) हमें गरिमा के साथ जीने और अपनी निजता की रक्षा का अधिकार देता है अगर कानून लागू करने वाली एजेंसियां ही अनजाने में इन सीमाओं को पार करेंगी, तो आम जनता का विश्वास कैसे मजबूत होगा?

उन्होंने कहा, हम पुलिस के साथ हैं, लेकिन यह भी जरूरी है कि कार्रवाई करते समय संवैधानिक मर्यादाओं और व्यक्तिगत अधिकारों का संतुलन बना रहे। कानून का पालन भी हो और नागरिकों के व्यक्तिगत जीवन की गरिमा भी सुरक्षित रहे, यही सच्चा न्याय है।

Related Articles

Back to top button