उत्तराखण्ड

जनसेवी भावना पांडे ने पावन चैत्र नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर दी शुभकामनाएं

जनसेवी भावना पांडे ने कहा- माँ दुर्गा की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर माँ ब्रह्मचारिणी की कृपा अखिल सृष्टि पर बनी रहे।

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने पावन चैत्र नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर माँ ब्रह्मचारिणी को प्रणाम करते हुए समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में उत्तराखण्ड की बेटी भावना पांडे ने कहा- समस्त देशवासियों को पावन चैत्र नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ ब्रह्मचारिणी से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में तप, संयम और आत्मज्ञान की ज्योति प्रज्वलित करें, जो हर परिस्थिति में धैर्य, स्पष्ट मार्गदर्शन और अटूट आत्मबल प्रदान करे।

जनसेवी भावना पांडे ने कहा- माँ दुर्गा की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर माँ ब्रह्मचारिणी की कृपा अखिल सृष्टि पर बनी रहे, माँ अपने सभी साधकों को साहस और संयम के आशीर्वाद से अभिसिंचित करें, जगज्जननी से यही प्रार्थना है। जय माँ ब्रह्मचारिणी।

Related Articles

Back to top button