उत्तराखण्ड
पार्षद वंशिका सोनकर ने जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी पर किया नमन
जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- मां भारती के वीर सपूतों का बलिदान स्थल ‘जलियांवाला बाग’ चिरकाल तक हर भारतवासी के हृदय में राष्ट्र सेवा की ज्योति जागृत करता रहेगा।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी (स्मृति दिवस) पर अमर बलिदानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- देश की स्वतंत्रता हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले ‘जलियांवाला बाग’ के अमर बलिदानियों को कोटिशः नमन।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- मां भारती के वीर सपूतों का बलिदान स्थल ‘जलियांवाला बाग’ चिरकाल तक हर भारतवासी के हृदय में राष्ट्र सेवा की ज्योति जागृत करता रहेगा।