उत्तराखण्ड

वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर वंशिका सोनकर ने दी शुभकामनाएं

पार्षद वंशीका सोनकर ने कहा- बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन के अवसर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री एवं नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें, ईश्वर आपको दीर्घायु जीवन प्रदान करें।

पार्षद वंशीका सोनकर ने कहा- बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो।

Related Articles

Back to top button