उत्तराखण्ड

ठाकुर रोशन सिंह के साहस और बलिदान की गाथा हमेशा प्रेरित करती रहेगी : डॉ. अभिनव कपूर

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- अपने शौर्य और साहस से अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने वाले ठाकुर रोशन सिंह जी ने युवाओं को संगठित कर सशस्त्र क्रांति के लिए प्रेरित किया। उनके अदम्य साहस और बलिदान की गाथा युवाओं को देशभक्ति के लिए हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देश के महान क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के महानायक, महान स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रोशन सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनके अदम्य साहस और बलिदान की गाथा युवाओं को देशभक्ति के लिए हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- अपने शौर्य और साहस से अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने वाले ठाकुर रोशन सिंह जी ने युवाओं को संगठित कर सशस्त्र क्रांति के लिए प्रेरित किया। काकोरी ट्रेन एक्शन के माध्यम से उन्होंने देश के संसाधनों की लूट के विरुद्ध मुहिम शुरू की। ‘वंदे मातरम्’ का जयघोष करते हुए अपने प्राणों को न्योछावर कर देने वाले रोशन सिंह जी हर एक देशवासी के लिए राष्ट्ररक्षा की प्रेरणा हैं।

Related Articles

Back to top button