उत्तराखण्ड

‘मसूरी गोलीकांड’ की 31वीं बरसी पर राज्य आन्दोलनकारी भावना पांडे ने शहीदों को किया नमन

उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा, शहीद आंदोलनकारियों का बलिदान हमें निरंतर यह स्मरण कराता है कि उत्तराखंड केवल एक भू-भाग नहीं बल्कि त्याग और संघर्षों से अर्जित हमारी अस्मिता, स्वाभिमान और पहचान का प्रतीक है।

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, राज्य आन्दोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान हुए ‘मसूरी गोलीकांड’ की 31वीं बरसी पर अमर शहीद आंदोलनकारियों को विनम्र श्रद्धांजलि दी एवं सादर नमन किया।

राज्य आन्दोलनकारी भावना पांडे ने मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी पर अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा, उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले ‘मसूरी गोलीकांड’ के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन।

उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा, शहीद आंदोलनकारियों का बलिदान हमें निरंतर यह स्मरण कराता है कि उत्तराखंड केवल एक भू-भाग नहीं बल्कि त्याग और संघर्षों से अर्जित हमारी अस्मिता, स्वाभिमान और पहचान का प्रतीक है। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं आंदोलनकारियों को कृतज्ञ भाव से विनम्र श्रद्धांजलि। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण हेतु आपका बलिदान अविस्मरणीय है।

Related Articles

Back to top button