नेशनल

दिल्ली विधानसभा में सत्ता पक्ष व भाजपा नेताओं के बीच हुइ नारेबाजी

देहरादून: दिल्ली विधानसभा में आज सत्ता पक्ष के विधायक सोमनाथ भारती ने कहा, मालवीय नगर के पार्क में आरएसएस के लोग तिरंगा नहीं फहराने दे रहे। आरएसएस का राष्ट्रवाद छद्म है, 52 साल से इसने तिरंगा नहीं, बल्कि अपना ही झंडा फहराया है। उनके इस बयान पर भाजपा विधायकों ने जमकर विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में नारेबाजी शुरु हो गई। विधासभा स्पीकर ने भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र महाजन को मार्शल आउट कर दिया। जिसके बाद महाजन को दिन भर की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसे बहुत गंभीर मसला बतायाI मनीष ने कहा, अगर कोई भाजपा नेता या पार्षद तिरंगा लगाने से रोकता है तो इससे बड़ा देशद्रोह नहीं हो सकता। हम जान दे देंगे, लेकिन तिरंगा वहीं लहरायेंगे, भाजपा नेताओं को शर्म आनी चाहिए, देश से माफी मांगनी चाहिए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button