नेशनल

श्रीनगर के ख्वाजा बाजार में ग्रेनेड हमला, भीड़ का फायदा उठाकर फरार हुए हमलावर

देहरादून: आज दोपहर को संदिग्ध आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए श्रीनगर के नौहाट्टा इलाके के ख्वाजा बाजार में ग्रेनेड हमला कर दिया। ग्रेनेड निशाने पर न फटकर सुरक्षाबलों से कुछ दूरी पर जाकर फटा। इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है। हमले के तुरंत बाद ही हमलावर भीड़ का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए| सुरक्षाबलों ने हमलावरों की तलाश के लिए इलाके की घेराबंदी करना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया, ख्वाजा बाजार में आतंकवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड फटते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। लोगों की भीड़ का फायदा उठाते हुए हमलावर वहां से भाग निकलने में सफल रहे। हालांकि सूचना मिलते ही एसओजी, सेना व सीआरपीएफ का संयुक्त दल कुछ ही समय में वहां पहुंच गया। हमलावरों की तलाश के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button