राजनीति

मेरी गिरफ्तारी की साजिश की जा रही है: टी राजा सिंह

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी से निलंबित विधायक टी राजा सिंह ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पर निशाना साधा हैं। सिंह ने दावा किया है कि उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश की जा रही है।

गुरुवार को एक चैनल से बातचीत के दौरान चंद्रशेखर ने कहा कि मेरी गिरफ्तारी की साजिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस मामले को ईगो का मसला बना लिया है।

बता दें, मंगलवार को चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कुछ घंटों बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। उनको जमानत मिलने के बाद भी जमकर विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसके चलते पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा करना पड़ा था।

खबर है कि उन्होंने 10 मिनट का एक वीडियो जारी किया था, जिसमें कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई थीं। हालांकि, बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस वीडियो को हटा दिया गया था। 

Related Articles

Back to top button