उत्तराखण्ड

राजमाता जीजाबाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- राजमाता जीजाबाई ने अपने उच्च संस्कारों और दृढ़ संकल्प से ऐसे युगनायक का निर्माण किया, जिन्होंने स्वराज्य की स्थापना कर भारतीय इतिहास को नई दिशा दी।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने छत्रपति शिवाजी महाराज की माता जीजाबाई की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘हिंदवी स्वराज’ के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व में स्वाभिमान और राष्ट्रधर्म के संस्कारों का बीजारोपण करने वाली परम पूज्य राजमाता जीजाबाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- राजमाता जीजाबाई ने अपने उच्च संस्कारों और दृढ़ संकल्प से ऐसे युगनायक का निर्माण किया, जिन्होंने स्वराज्य की स्थापना कर भारतीय इतिहास को नई दिशा दी। उनका त्यागमय जीवन, मातृत्व का आदर्श और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण हम सभी को कर्तव्य और संस्कारों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Related Articles

Back to top button