उत्तराखण्ड

केदार यात्रा मार्ग वहन में पकड़ी गई अवैध शराब

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दिक्षित ने केदारनाथ यात्रा मार्ग में किसी भी प्रकार से नशीले पदार्थ एवं अवैध शराब की बिक्री न हो इस पर कड़ी निगरानी रखते हुए निरंतर चेकिंग करने के निर्देश उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के चलते अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारी को लेकर केदारनाथ धाम गए थे, वापस लौटते समय रात्रि करीब 11:30 बजे गुप्तकाशी की ओर से गौरीकुंड जा रही वाहन संख्या UK13TA1477 की तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा एवं राजस्व उपनिरीक्षक गुप्तकाशी ने चेकिंग की, चेकिंग के दौरान वाहन से 6 पेटी अंग्रेजी शराब की कुल 72 बोतले बरामद की हुईI वहीं मौके पर फर्द तैयार कर वाहन व शराब को अग्रिम कार्यवाही के लिए थाना गुप्तकाशी के सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Back to top button