अपराध

पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने दो बेटियों को किया आग के हवाले

देहरादून: कर्नाटक के मुलाबागिलु में एक महिला ने अपनी 2 बेटियों को आग के हवाले कर दिया। यहां तक की उसकी एक बेटी जो केवल 6 साल की थी उसकी मौत हो गई। अपराध की असली वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है | कर्नाटक में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वहां के कोलार जिले के मुलाबागिलु में एक ज्योति नाम की महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी 2 लड़कियों को आग के हवाले कर दिया। यहां तक की उसकी एक बेटी केवल 6 साल की थी। मामले का पता लगते ही पुलिस ने ज्योति को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार सभी लोग आंध्र प्रदेश के रामसमुद्रम में कुरुबनहल्ली के रहने वाले हैं। महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी बेटियों को आग के हवाले कर दिया। उसकी 6 साल की बेटी की तो मौत ही हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार महिला भी खुद को आग लगाने वाली थी लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे रोक लिया।

Related Articles

Back to top button